Giridih News: चार पहिया चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस

Giridih News: बेंगाबाद चौक से सोमवार की रात हुई चार महिया वाहन चोरी के मामले में बेंगाबाद थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पीड़ित सुनील कुमार की पत्नी रीना देवी के आवेदन पर कांड (संख्या 177/25) दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आवेदन के अनुसार सोमवार की रात घर के पास वाहन खड़ा कर सभी सोने चले गये. रात के 11 बजे तक वाहन घर के पास था. मंगलवार की सुबह जागने पर वाहन गायब मिला. खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस खोजबीन में जुटी

इधर आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. छानबीन के क्रम में पता चला कि चोरों ने वाहन में लगे जीपीएस को रातडीह के पास उखाड़कर फेंक दिया. हालांकि, गांडेय तक वाहन का सुराग मिला है. आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >