Giridih News :आठ माह के मासूम को गला दबाकर मारने वाले पिता पर केस दर्ज

Giridih News : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव में अपने ही आठ माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बच्चे की मां फातमा खातून के आवेदन पर हत्यारोपी पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया केस, सभी आरोपी हैं फरार

हत्यारोपी शाहिद के साथ उसके भाई-भाभी और प्रेमिका समेत चार नामजद

एफआइआर में मृतक के पिता शाहिद अंसारी, शाहिद के उसके बड़े भाई, भाभी और प्रेमिका को नामजद आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. गौरतलब है कि शाहिद के अवैध संबंध को लेकर उसकी पत्नी के साथ शनिवार को विवाद चल रहा था, इसी क्रम में इंसानियत की हदें पार करते हुए शाहिद ने अपने ही आठ माह के मासूम बेटे शाहबाज को गला दबाकर मार डाला. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. रविवार को सदर अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पत्नी फातमा खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी. शादी के बाद से ही पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. इसी वजह से आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश हुई, लेकिन हालात नहीं सुधरे.

क्या कहते है थाना प्रभारी

मामले पर ताराटांड़ थानेदार सुशांत चिरंजीवी ने बताया कि बच्चे की मां के आवेदन पर देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानेदार ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >