Giridih News : बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर केस

Giridih News :जेइ गुनियापाथर ओपी में दर्ज करायी प्राथमिकी

Giridih News : विद्युत की चोरी की रोकथाम को लेकर विभाग के सहायक अभियंता रामसुंदर राम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धावाटांड़, धरपहरी (गुनियाथर), चिरुडीह, हड़मातरी व तेतरिया में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आठ लोगों को एलटी लाइन में टोंका लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. इसमें दशरथ यादव, संजय यादव व नत्थू यादव (तीनों ग्राम धावाटांड़), मुबारक अंसारी (ग्राम धरपहरी गुनियाथर), ताहिर अंसारी (ग्राम चिरुडीह), राजेंद्र यादव, सुरेश हजाम (दोनों ग्राम हड़मातरी) व मुकेश सोनार (ग्राम तेतरिया) शामिल हैं. इस मामले में सहायक अभियंता ने गुनियाथर ओपी में शिकायत दर्ज करायी है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >