मनोज साव के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 49/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. लगातार कुछ बिंदुओं पर जांच चल रही है .
क्या कहते हैं एसडीपीओ
खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि जमुआ में हुई लूटपाट एक बड़ा मामला है. अपराधियों तक पहुंचने को लेकर एक एसआइटी गठित की गयी है. टीम में शामिल अधिकारियों ने सभी बिंदु पर जांच कर रहे हैं.टीम में जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, गावां थाना प्रभारी अभिषेक महतो, देवरी के एसआई सोनू साव को शामिल किया गया है. टीम लगातार संदिग्ध लोगों तक पहुंच रही है. जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
