घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने वाहन और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इधर, घायल को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए डुमरी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मृतक व्यक्ति की पहचान घंघरी के अर्जुन महतो के रूप में पहचान हुई है. मृ
बाइक से लौट रहा था घर
तक के चचेरे भाई हीरामन महतो ने बताया कि वह औरा से बाइक से अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ. घटना की सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंचे और चालक और गाड़ी को कब्जे में लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इधर, आक्रोशित लोग शव को लेकर थाना पहुंचे हैं.
