Giridih News : कार व बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कस्तूरबा विद्यालय के समीप तीखे मोड़ पर रविवार की देर रात चारपहिया व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

तेज रफ्तार चारपहिया वाहन व बाइक के बीच टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए. इसमें बाइक सवार दलवाडीह निवासी मो सईद और मो इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और दोनों घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय लाया.

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदल-बल के साथ पहुंचे. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >