खुखरा थानांतर्गत नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक स्तर पर संयुक्त एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया. यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया. अभियान में हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार तथा खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप सदल बल सक्रिय रूप से शामिल हुए. सुरक्षा बलों ने करमाटांड़, महेशडूबा, चपरी, चतरो, नौकनिया, सोहरइया, बासोटांड़, बोकराबारी सहित आसपास के सघन एवं दुर्गम इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस बल द्वारा जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों एवं संभावित संवेदनशील स्थलों की गहन जांच की गयी. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें नक्सली गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असामाजिक या उग्रवादी गतिविधि के पनपने का अवसर न मिले.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.