Giridih News :कारोबारियों को मिला खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

Giridih News : खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा व मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन व रजिस्ट्रेशन) विनियम 2011 के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य संरक्षा तथा मानक प्राधिकरण के तहत सोमवार को शिविर लगाया गया.

शिविर में 60 खाद्य व्यवसायियों व फूड हैंडलर्स ने भाग लिया. कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने खाद्य सुरक्षा के खतरे, फूड प्वाइजनिंग, फूड इंफेक्शन, खाद्य एलर्जी व उसके नियंत्रण, खाद्य जनित रोग, संचारी व गैर-संचारी रोगों पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही फूड ग्रेड रंग, पैकेजिंग सामग्री, बर्तन, एडिटिव्स व प्रिजर्वेटिव्स, टेंपरेचर डेंजर जोन, उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ, जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस), जीएचपी (गुड हाइजेनिक प्रैक्टिस), एसओपी एवं एफएसएमएस (खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी.

पंजीकरण व लाइसेंस अनिवार्य

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य व्यवसाय पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, प्रक्रिया एवं नियम, व्यक्तिगत व कार्यस्थल की स्वच्छता, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, फूड सैंपलिंग, पैकेजिंग व लेबलिंग नियम, कच्ची सामग्री की गुणवत्ता, पेयजल मानक, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण व परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, गोल्डन रूल तथा कचरा प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा हुई. शिविर का आयोजन एफएसएसएआई के ट्रेनिंग पार्टनर 360 रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया गया. मौके पर ट्रेनिंग पार्टनर के राहुल कुमार, अमित सिंह, शुभम कुमार, अभिषेक केसरी, महाराज मंडल तथा खाद्य सुरक्षा कार्यालय से वसीम ल मनीष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >