सर्च ऑपरेशन में भेलवाघाटी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अरवारा जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. बरामद विस्फोटकों में 1085 पीस जिलेटिन और 410 पीस डेटोनेटर है. टीम को सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा […]

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अरवारा जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. बरामद विस्फोटकों में 1085 पीस जिलेटिन और 410 पीस डेटोनेटर है. टीम को सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा रखा है. इन विस्फोटकों का इस्तेमाल पुलिस टीम पर हमला करने के लिए किया जा सकता है. सटीक जानकारी के बाद एएसपी अभियान दीपक कुमार और सीआरपीएफ के सेकेंड कमांडेंट गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के आस-पास इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया.

इसी दौरान यह सफलता मिली. इसके बाद आसपास के इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. जंगल में छिपा कर रखा गया था विस्फोटक : एएसपी एएसपी अभियान दीपक कुमार ने बताया कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अरवारा जंगल से बरामद विस्फोटकों का जखीरा नक्सलियों के एक दस्ते ने जमुई के इलाके से लाकर इन विस्फोटकों को सिद्दू कोड़ा को सौंप दिया था. सिद्धू कोड़ा की गिरफ्तारी और फिर उसकी मौत के बाद यह विस्फोटक जंगल में ही छिपा कर रखा गया था.

बताया कि इन विस्फोटकों को यहां से ले जाने के लिए नक्सलियों का एक दस्ता लगातार इस इलाके में सक्रिय था. हालांकि, पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता भेलवाघाटी थाना इलाके में विस्फोटकों के जखीरे को निकालने के लिए आने वाला है. इसके पूर्व ही इन विस्फोटकों के जखीरे के बारे में पुलिस को सूचना मिल गयी.

बताया कि झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है. विस्फोटकों का जखीरा मिलने के बाद नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है. इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. सर्च अभियान में अजय कुमार एसी और एसएचओ भेलवाघाटी के साथ – साथ पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >