Giridih News: तीन करोड़ की लागत से कुदर के बरसोती नदी पर बनेगा पुल

Giridih News: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बगोदर प्रखंड के कुदर पंचायत के बिंद पेनघटवा के बरसोती नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नागेंद्र महतो ने किया. पुल का निर्माण करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा.

पुल बनने से बगोदर प्रखंड और हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के इलाके के लोगों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी. शिलान्यास समारोह में विधायक नागेंद्र महतो का ग्रामीणों ने माला पहना कर स्वागत किया. नागेंद्र महतो ने कहा कि बगोदर प्रखंड का बिंद गांव जो कि अंतिम छोर पर बसा गांव है जो हजारीबाग और गिरिडीह भी संपर्क पथ के रूप में हैं. बरसात के अलावे अन्य दिनों भी कुदर और बिंद गांव के लोगों को लंबी दूरी तय कर बरकट्ठा जाना पड़ता था. लेकिन अब इस पुल के बन जाने से बगोदर विसभा और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य पशुपति शर्मा, दिनेश्वर दास, जगदीश महतो, रंजीत राम, संचित कुमार सिंह, बलवंत नाथ सिंह, चूरामन महतो, दर्शन साव, ठाकुर नायक, विजय कुमार यादव, जागेश्वर यादव, गंगाधर यादव, अजय महतो, बुधन महतो, दशरथ दास, दुलारी दास, श्यामसुंदर यादव, विकास कुमार रवानी, संतोष पांडेय, समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >