Giridih News :दो दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह में दो दिनों से लापता युवक का शव घर के पास बने एक कुएं में मिला. इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज का 19 वर्षीय कृष कुमार पिता बंधु पासवान सरिया के नावाडीह में अपने नाना रोहित पासवान के घर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दो दिन पूर्व आया था. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह दो दिनों से लापता था. परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों ने झग्गर डालकर कुएं में खोजबीन करने लगे. इसी दौरान युवक शव झग्गर में फंस गया. लोगों ने शव कुएं से निकाला. सूचना पर परिवार वाले व काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर घटना को दुखद तथा संदेहास्पद बताया. जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना पर सरिया थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जिप सदस्य ने पीड़ित परिजनों के आरोप के अनुसार घटना को संदेहास्पद बताया. इधर, सरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदु पर जांच में जुट गयी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों ने सरिया थाना में आवेदन नहीं दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >