बताया जाता है कि सचिन अपने बहनोई रांगामाटी निवासी के साथ रहकर सरदार मार्केट सूरत के अंजना फार्म हाउस में इंब्रोडरी का काम करता है. वह एक माह पूर्व ही सूरत गया था. सूरत में रह रहे मृतक का चचेरे भाई बिनोद वर्मा ने बताया कि रविवार अलसुबह फोन पर सूचना मिली कि सचिन ने साड़ी के फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही सूरत पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Giridih News :बिरनी के युवक का सूरत में फांसी में फंदे से झूलता मिला शव
Giridih News :बिरनी प्रखंड के चोंगाखार पंचायत के सचिन कुमार वर्मा का शव सूरत में संदिग्ध स्थिति में रविवार की अलसुबह फांसी के फंदे से झूलता मिला.
