Giridih News :तेलगांना से पहुंचा कोयरीडीह पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

Giridih News :सरिया प्रखंड के कोयरीडीह डोमालापर निवासी गोवर्धन कोल्ह (46) की मौत गुरुवार को तेलंगाना में हो गयी थी. वह पिछले कई वर्षों से ट्रांसमिशन लाइन में कार्य कर परिवार की आजीविका चलाता था.

कंपनी ने उसका शव गांव भेज दिया. शुक्रवार को शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव का माहौल भी गमगीन हो गया. गोवर्धन अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके परिवार में एक बेटी और दो पुत्र हैं. घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव पहुंचे और मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलकर ढाढ़स बंधाया.

कंपनी से बात की पूर्व विधायक, दिलाये एक लाख रुपये

उन्होंने हल करते हुए कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की. उनकी पहल से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल सकी. बातचीत के बाद ठेकेदार ने परिजनों को एक लाख रुपये सहायता राशि के रूप में दी. साथ ही कंपनी की ओर से उचित मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया. मौके पर जिप सदस्य लालमणि यादव, आरवाइए के जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, बालेश्वर वर्मा, मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >