Giridih News :कुएं में मिला विवाहिता का शव, सास गयी जेल

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र की नीमाडीह पंचायत के बेलाखुट्टा गांव में बुधवार की सुबह पप्पू यादव की पत्नी निशु देवी (25) की मौत संदिग्ध स्थिति में कुएं में डूबने से हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर सास को जेल भेज दिया.

गावां थाना क्षेत्र की नीमाडीह पंचायत के बेलाखुट्टा गांव में बुधवार की सुबह पप्पू यादव की पत्नी निशु देवी (25) की मौत संदिग्ध स्थिति में कुएं में डूबने से हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विवाहिता की मां ने पुत्री के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मृतका की सास अष्टमा देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.

दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

निशु की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी. मृतका के परिजनों ने दहेज में सोने की चेन के लिए पुत्री की हत्या कर उसके शव को कुआं में डाल देने का आरोप लगाते हुए दामाद पप्पू यादव, ससुर रामदेव यादव, सास अष्टमा देवी, भैंसुर रवींद्र यादव व देवर वीरेंद्र यादव को आरोपित किया है. मृतका की सास अष्टमा देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह खाना में खिचड़ी बनाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद निशु ने कुआं में कूदकर जान दे दी. अष्टमा ने कहा कि उसके पति व पुत्र दोनों दिल्ली में मजदूरी करते हैं. निशु को एक 13 माह का पुत्र भी है. इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर अष्टमा देवी को जेल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >