Giridih News : ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

Giridih News : मृतका के माता-पिता ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Giridih News : प्रतिनिधि, तिसरी. तिसरी प्रखंड के लोकाई नयनपुर थानांतर्गत पनियाय गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता शव उसकी ससुराल में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान सूरजमुनि मरांडी, पति अशोक मुर्मू के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायकेवाले सूरजमुनि की ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

पति को हिरासत में लिया गया :

इधर, घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के काफी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये. लोकाय नयनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि सूरजमुनि की शादी करीब छह महीने पूर्व अशोक मुर्मू के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था. मृतका की मां तालो मुर्मू और पिता अरुण मरांडी ने बताया कि सोमवार की शाम को दोनों पति-पत्नी अशोक मुर्मू और सूरजमुनि सोहराय पर्व में शामिल होने के लिए मलुकचाल गांव पहुंचे थे. वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर पनियाय गांव भेज दिया गया. बताया कि इसी बीच सोमवार की रात को उन्हें यह सूचना मिली कि सूरजमुनि की मौत हो गयी है. उसने जहर खा लिया है. जानकारी के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, तो सूरजमुनि का शव संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में पड़ा हुआ दिखा. सूरजमुनि के माता-पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी होने के बाद लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए सूरजमुनि के पति अशोक मुर्मू को हिरासत में लेकर थाना ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >