मारपीट के लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक द्वारपहरी गांव में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, टांगी और धारदार हथियार निकल गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लोग लहूलुहान हो गये.
क्या कहते हैं दोनों पक्ष
प्रथम पक्ष के ताज हुसैन ने कहा कि शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ अपने पूर्वज के नाम से दर्ज जमीन पर चहारदीवारी बनवा रहे थे. यह काम एक पखवारे से चल रहा था. इसी दौरान मो हासिम अंसारी, मो चांद उर्फ लंगड़ा एवं अन्य लोग ने हरवे-हथियार से लैस होकर वहां आये और लाठी चलाने लगे. हमलोगों ने कहा कि यह जमीन आप ही के पूर्वजों द्वारा मेरे पूर्वज को केवाला के रूप में दी है. यह जमीन हमलोगों के दखल में है. इसके बाद लाठी से हमला कर दिया. हो-हल्ला सुनकर मेरे परिवार की महिला दौड़कर आयी तो मुमताज अंसारी व हसीम अंसारी ने कान की बाली छीन ली. इस दौरान मो ताज हुसैन ने पिस्टस तान दिया. कहा कि सभी लोग यहां से भाग जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे. इसकी शिकायत करने जमुआ थाना आ रहे थे, तो डोमन पहाड़ी के पास लगभग एक दर्जन लोग आये और वाहन को जबरन रोक लिया. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जब जुटने लगे तो सभी भाग गये. इधर, दूसरे पक्ष के हासिम अंसारी ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली कि उनकी जमीन की घेराबंदी की जा रही है, तो मना करने गये. इस दौरान ताज हुसैन, मो माजिद अंसारी समेत अन्य ने तलवार से हमलोगों पर हमला कर दिया. लाठी मारकर हाथ तोड़ दिया. जमुआ पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
