Giridih News: पुल निर्माण की मांग को ले ग्रामीणों ने दो घंटे तक की सड़क जाम

Giridih News: ग्रामीणों ने सीओ के नाम से इंस्पेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपकर करीब दो घंटे के बाद सड़क जाम हटा लिया. सड़क जाम की अगुवाई पंचायत समिति प्रतिनिधि जयराम यादव, पूर्व मुखिया भीम रविदास , बाबूचंद प्रसाद यादव, दिनेश दास समेत सैकड़ों की संख्या में चेरवा के ग्रामीण कर रहे थे.

गावां प्रखंड स्थित चेरवा के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे पुल निर्माण की मांग को लेकर गावां-तिसरी मुख्य सड़क को भिठौना के पास जाम कर दिया. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीणों का कहना था कि चेरवा से गावां को जोड़ने वाली सकरी नदी भिठौना के पास पुल निर्माण की मांग को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव के समय बाबूलाल मरांडी ने नदी का निरीक्षण भी किया था और पुल बनवाने के दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया था. लेकिन चुनाव के एक साल बीत जाने के बाद भी आजतक कोई पहल नहीं हुआ है.

कई बार स्थानीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हुई

कहा कि चेरवा गांव में गार्डवाल, रोड़ आदि निर्माण की मांग को लेकर भी कई बार स्थानीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं. लेकिन कोई पहल नहीं हुआ है. इधर, सड़क जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से वार्ता की. इसके बाद दूरभाष पर बाबूलाल मरांडी से ग्रामीणों की बात हुई. इस पर बाबूलाल मरांडी ने लिखित ज्ञापन देने की बात कही. जिसके बाद ग्रामीणों ने सीओ के नाम से इंस्पेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपकर करीब दो घंटे के बाद सड़क जाम हटा लिया. सड़क जाम की अगुवाई पंचायत समिति प्रतिनिधि जयराम यादव, पूर्व मुखिया भीम रविदास , बाबूचंद प्रसाद यादव, दिनेश दास समेत सैकड़ों की संख्या में चेरवा के ग्रामीण कर रहे थे. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >