Giridih News :युवाओं व महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भाजयुमो करेगा संघर्ष

Giridih News: भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं व महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेगा. देवघर में संपन्न भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है.

6 गिरिडीह – 52. भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गिरिडीह. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि युवाओं और महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर मोर्चा ने संघर्ष करने का संकल्प लिया है. जल्द ही इसे शुरू किया जायेगा. उक्त बातें उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कही. कहा कि पिछले दिनों देवघर में संपन्न भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है. इसके तहत संगठन की मजबूती, युवाओं की भूमिका, राज्य की मौजूदा परिस्थितियों और आगामी राजनीतिक-सामाजिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तय की गयी है. यहां पर संगठन को नयी दिशा और रणनीतिक दृष्टिकोण मिला है. यह कार्यसमिति भाजपा युवा मोर्चा के लिए आने वाले समय में प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक की भूमिका निभायेगी. युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में करें. कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी, अवैध खनन राज्य की प्रगति को प्रभावित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित होंगे. भाजयुमो राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >