Giridih News :गांडेय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

Giridih News :भाजपाइयों ने आक्रोश रैली निकाल प्रखंड प्रखंड परिसर तक पहुंची और प्रदर्शन किया. आभाजपाइयों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने, नगरी में आदिवासियों की कृषि योग्य जमीन पर रिम्स टू का निर्माण बंद करने समेत अन्य नारे लगाये.

भाजपाइयों ने आक्रोश रैली निकाल प्रखंड प्रखंड परिसर तक पहुंची और प्रदर्शन किया. आभाजपाइयों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने, नगरी में आदिवासियों की कृषि योग्य जमीन पर रिम्स टू का निर्माण बंद करने समेत अन्य नारे लगाये. भाजपाइयों ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर अंगुली उठायी. पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, रघुनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रो अरुण हाजरा आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव व संचालन अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी ने किया. प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम का एक मांग पत्र गांडेय के बीडीओ एवं सीओ को सौंपा. मौके पर गांडेय के प्रमुख राजकुमार पाठक, भोला मंडल, रघुनाथ यादव, भरतलाल शर्मा, जयमंगल राय, श्याम पाठक, अभिषेक अभिषेक पाठक, शंकर सिंह, गुड़िया देवी, वीरेन्द्र पांडेय, लालू मुर्मू , सुरेन्द्र लोहानी, बलदेव राय, गोपाल राणा, राजेश राय समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >