Giridih News :कार की चपेट में आने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल

Giridih News :भाजपा ओबीसी मोर्चा (सरिया पूर्वी मंडल) के पूर्व अध्यक्ष बिनोद उर्फ टिंकू साव बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका प्राथमिक इलाज सरिया के एक निजी अस्पताल में कराया गया.

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि टिंकू साव बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अपने घर नावाडीह के समीप राजदहधाम मोड़ के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान सरिया बाजार की ओर से राजधनवार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे वह सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोग बेहोशी की अवस्था स्थानीय निजी अस्पताल में ले गये.

सूचना पर धनबाद के निजी अस्पताल पहुंचे विधायक

प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें तत्काल धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो, समाजसेवी राजू मंडल, दीपक साव सहित कई शुभचिंतकों ने धनबाद असर्फी अस्पताल पहुंचे. विधायक श्री महतो ने संबंधित चिकित्सकों से वार्ता कर उनका बेहतर इलाज का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >