झारखंड के विकास को पचा नहीं पा रही भाजपा : कल्पना

गांडेय विधानसभा उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन की सभा बुधवार की शाम गांडेय के प्रतापपुर स्कूल मैदान में हुई.

गांडेय. गांडेय विधानसभा उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन की सभा बुधवार की शाम गांडेय के प्रतापपुर स्कूल मैदान में हुई. श्रीमती सोरेन ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन को नेतृत्व का मौका मिला तो हर वर्ग के लोगों के साथ विकास की गाथा लिखनी शुरू की. सर्वजन पेंशन व अबुआ आवास योजना शुरू की. कोरोना काल में बाहर के मजदुरों को बस, ट्रेन एवं हवाई जहाज से घर वापसी करायी. भाजपा झारखंड के विकास को पचा नहीं पायी और साढे आठ करोड़ जमीन के मामले में हेमंत सोरेन को फंसाया. कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया. ऐसे में गांडेय उप चुनाव यहां के लिये आत्म सम्मान की बात हैं. राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लोगों से इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की अपील की. मौके पर काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >