Giridih News :बिरनी के हाइवा चालक की इलाज के दौरान कटक में मौत

Giridih News :बिरनी प्रखंड के खांखीपीपर के पड़रियाटांड़ मीणा बाजार निवासी महाजन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र समीर अंसारी बड़बिल ओडिशा में 15 अगस्त की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी मौत रविवार की दोपहर इलाज के दौरान हो गयी.

15 अगस्त की रात बड़बिल में हुई थी सड़क दुर्घटना

बिरनी प्रखंड के खांखीपीपर के पड़रियाटांड़ मीणा बाजार निवासी महाजन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र समीर अंसारी बड़बिल ओडिशा में 15 अगस्त की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी मौत रविवार की दोपहर इलाज के दौरान हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय निवासी कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह युवक एक सप्ताह पूर्व ही ओडिशा काम करने गया था. वह वहां हाइवा चलाता था. 15 अगस्त की रात लगभग 10 बजे बड़बिल के पास एक हाइवा ब्रेक डाउन होकर सड़क किनारे खड़ा था. युवक का हाइवा उक्त हाइवा से पीछे से टकरा गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज कटक में एक निजी अस्पताल में चल रहा था. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव काे घर लाया गया. बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था. पिता भी गांव में रहकर वाहन चलाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >