कोवाड-कोडरमा मुख्य मार्ग पर बिरनी थाना क्षेत्र के डबरी कर्बला के पास 3 वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. यह घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है. घटना में मारुति वेन में सवार दो स्कूली बच्चे मामूली रुप से घायल हो गए.
घटना के बाद स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलने पर बिरनी थाना एएससाई सी एम उरांव घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए वाहनों को जप्त कर थाना लेकर गए.
