Giriidh News :एलआइसी कार्यालय के पास से बाइक चोरी

Giriidh News :नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलआइसी कार्यालय के समीप रविवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गयी. बिरनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी सुरेश प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को एलआइसी कार्यालय के पास अपने एक रिश्तेदार के घर आया था. इस दौरान उसने अपनी बाइक एलआईसी कार्यालय के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया. दोपहर करीब 12.30 बजे बाहर निकला, तो बाइक गायब मिली. आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में एक युवक पहले बाइक के आसपास घूम-घूमता दिखा और मौका मिलते ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गयी है.

शहर में बाइक चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय

शहर में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना बढ़ी है. आये दिन हो रही चोरी की घटना से लोग परेशान हैं. उद्भेदन नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इससे पहले 15 मार्च को शहर के मकतपुर में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ सुनील शाही की बाइक चोरी हुई थी.

खंगाले जा रहें हैं सीसीटीवी फुटेज : थाना प्रभारी

नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा. उद्भेदन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >