Giridih News :नगर थाना के पास से बाइक चोरी

Giridih News :पुलिस की सक्रियता घटने से शहर में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा चुकी है. पुलिस यह दावा करती है कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है, लेकिन बाइक चोरी की घटना रुकती नहीं है. रविवार को बाइक चोरों ने हद ही कर दिया. नगर थाना से महज 300 मीटर की दूरी से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ले गये.

पुलिस की सक्रियता घटने से शहर में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा चुकी है. पुलिस यह दावा करती है कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है, लेकिन बाइक चोरी की घटना रुकती नहीं है. रविवार को बाइक चोरों ने हद ही कर दिया. नगर थाना से महज 300 मीटर की दूरी से दिनदहाड़े बाइक चुरा ले गया. घटना बड़ा चौक स्थित एक एटीएम के बाहर की है. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसमें एक युवक चौक की ओर से आता है, एटीएम के बाहर खड़ी बाइक के पास रुकता है. आसपास का मुआयना करने के बाद बाइक पर बैठ जाता है. ठीक उसी वक्त एक पुलिस जवान भी वहां से गुजरता है, लेकिन युवक के हावभाव पर उसकी नजर नहीं पड़ती. वहां मौजूद अन्य लोग भी चुर रहते हैं. कुछ देर तक बाइक पर बैठने के बाद युवक उसे ठेलते हुए आराम से चौक की ओर ले जाता है और मौके से फरार हो जाता है. घटना के बाद पीड़ित युवक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >