Giridih News :बाइक ने भाई-बहन को मारा धक्का, घायल

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के मेदनीटांड़ में दो बाइक की टक्कर में भाई-बहन घायल हो गये. इसमें घायल भाई-बहन की मां बुधनी देवी ने जमुआ थाना में शिकायत की है.

कहा है कि उनका बेटा विशुनदेव महथा रविवार को बाइक से अपने बहन को छोड़ने उसकी ससुराल कोवाड़ जा रहा था. मेदनीटांड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके बेटे की बाइक में धक्का मार दिया. इसमें भाई-बहन दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. मेरी बेटी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद धक्का मारने वाला बाइक छोड़कर भाग गया. उसकी बाइक की नंबर जेएच 11एबी 0573 है. जमुआ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.ने बहन को छोड़ने उसकी ससुराल कोवाड़ जा रहा था. मेदनीटांड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसके बेटे की बाइक में धक्का मार दिया. इसमें भाई-बहन दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. मेरी बेटी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद धक्का मारने वाला बाइक छोड़कर भाग गया. उसकी बाइक की नंबर जेएच 11एबी 0573 है. जमुआ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो चालक घायल

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो चालक घायल हो गये. पहली घटना गोपालडीह मोड़ में हुई, जहां ट्रक चालक घायल हो गया. घटना शनिवार की देर रात की है. बरकट्ठा से डुमरी की ओर एक गेहूं लदा ट्रक जा रहा था. गोपालडीह के समीप अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया और सड़क की दूसरी ओर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, गेहूं सीधे सड़क पर बिखर गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए मीना जनरल अस्पताल ले गयी. ट्रक मध्य प्रदेश से गेहूं लेकर कोलकाता जा रहा था. वहीं, दूसरी घटना रविवार सुबह की है. जीटी रोड माहुरी के समीप प्लाइउड लदा कंटेनर पत्ती टूटने के कारण सड़क पर पलट गया. इस घटना में चालक घायल हो गया. कंटेर पर लदा प्लाइउड सड़क पर बिखर गया. पुलिस घायल को अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >