Giridih News :ट्रक से टकरायी बाइक, दो गंभीर

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड तिरला मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह की है.

जानकारी के अनुसार तिरला और विष्णुगढ़ प्रखंड के दो युवक बाइक से बगोदर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गयी. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले पहुंचाया. घायलों में की पहचान लक्की कुमार महतो व प्रेम कुमार महतो के रूप में हुई.

हेलमेट नहीं पहना था बाइक चालक

बाइक चला रहा युवक के हेलमेट नहीं पहना था. इसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >