दुकान से चांदी के छह किलो जेवरात के अलावा 22 ग्राम सोने के जेवर जब्त कर बरहट पुलिस अपने साथ ले गयी. ज्वेलरी दुकान के संचालक सुधीर कुमार स्वर्णकार को पूछताछ के लिए पुलिस साथ में ले गयी है.
यह है मामला
मालूम रहे कि कोदंबरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलरी दुकान को बिहार पुलिस ने 11 अप्रैल को सील किया था. पुलिस व अधिकारियों के पहुंचने पर दुकान का संचालक फरार हो गया था. मामला सामने आया था कि बरहट बाजार में एक जेवर व्यवसायी की दुकान में लूटपाट हुई थी. इसमें लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात अपराधी आरएस जेवलरी कोदंबरी में बेचा था. गिरफ्तार अपराधी के बयान व निशानदेही के आधार पर गिरिडीह के एसपी ने कांड का उद्भेदन करने को लेकर खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन व एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी. जमुआ के बीडीओ ने उक्त दुकान में छापेमारी करने को लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में मो खुर्शीद आलम को नियुक्त किया. दुकान के संचालक के मौके पर से फरार होने के बाद मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी की मौजूदगी में उक्त दुकान को सील कर दिया था. दुकान को गुरुवार को खोला गया.
