Giridih News :बिहार के राज्यपाल और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कल आयेंगे मधुबन

Giridih News :12 सितंबर को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मधुबन आयेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. मधुबन की गुणायतन संस्था के कार्यालय को सजाया जा रहा है. दोनों विश्व मैत्री महोत्सव में भाग लेंगे.

12 सितंबर को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मधुबन आयेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. मधुबन की गुणायतन संस्था के कार्यालय को सजाया जा रहा है. इधर, प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुटा हुआ है. बता दें कि गुणायतन में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन होगा. इसी महोत्सव में भाग लेने दोनों लोग आ रहे हैं. बुधवार को डुमरी के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद, सीओ ऋषिकेश मरांडी, बीडीओ मनोज मरांडी व स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने संस्था का दौरा किया और वहां के लोगों से जानकारी ली. गुणायतन समेत यहां के मंदिरों सहित अन्य कोठियाें को सजाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >