Giridih News :स्वच्छता महोत्सव को ले बीडीओ ने की मास्टर जल सहिया के साथ बैठक

Giridih News :17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता महोत्सव मनाने को लेकर बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने सोमवार को मास्टर जल सहिया के साथ बैठक की. कहा कि सभी पंचायत में स्वच्छ महोत्सव आयोजित कर कर स्वच्छता का संदेश देना है.

17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता महोत्सव मनाने को लेकर बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने सोमवार को मास्टर जल सहिया के साथ बैठक की. कहा कि सभी पंचायत में स्वच्छ महोत्सव आयोजित कर कर स्वच्छता का संदेश देना है. इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है. बैठक में हर घर नल के तहत काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया. डीडब्ल्यूएसडी के लगे जलमीनार की वर्तमान स्थिति की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया. प्रखंड क्षेत्र में नौ मास्टर जल सहिया हैं. उन्हें बैठक के बाद अपने अपने क्षेत्र की जल सहिया के साथ बैठक कर वर्तमान वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर रिपोर्ट विभाग को भेजने को कहा गया. मौके पर प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी, मास्टर जल सहिया सुमंती देवी, सविता कुमारी, पूनम सिंह, रेखा सिन्हा, उर्मिला देवी, रेशमा परवीन मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >