Giridih News :बीडीओ ने दिया पंचायत भवन खुला रखने का निर्देश

Giridih News :धनवार प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत सचिवों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने की. बीडीओ ने पंचायत सचिवों को पंचायत भवन खुला रखने का निर्देश दिया. कहा मासिक बैठक कर कार्यालय में रिपोर्ट जमा करें.

साथ ही 15वें वित्त मद की राशि 30 जून तक ही खर्च करने की बात कही. बीडीओ ने बताया कि 15वें वित्त कि टाइड व अनटाइड की जो योजनाएं संचालित या पूरी हो चुकीं हैं, उसका भुगतान सुनिश्चित करें. मद के अनुसार ही योजना लें और समय पर योजना को पूरा करें. मौके पर बीपीआरओ प्रदीप कुमार, पंचायत सचिव रामशरण यादव, सोनू कुमार, रामचंद्र वर्मा, राजकुमार रजवार, मधु कुमारी, सरिता कुमारी, निर्मला कुमारी, सरयू राय, केदार बैठा समेत अन्य थे.

बैंकर्स कमेटी की बैठक में किसानों को लाभ पहुंचाने पर जोर

धनवार प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ देवेंद्र कुमार दास व एलडीएम ने संयुक्त रूप से की. बैठक में मुख्य रूप से कृषि ऋण सशक्तीकरण अभियान के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया. इस दौरान नये किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को समय पर कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता मिल सके. साथ ही ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. अधिकारियों ने फसल ऋण वितरण, किसानों का ऋण पहुंच बढ़ाने तथा बैंकिंग सेवाओं को गांव स्तर तक सुलभ बनाने पर भी चर्चा हुई. यह भी निर्देश दिया गया कि बैंक शाखाएं सरकारी योजनाओं के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें. एलडीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे प्रखंड प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके. वहीं, बीडीओ ने स्पष्ट किया कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करना प्राथमिकता है और इसके लिए बैंक व प्रशासन मिलकर काम करें. बैठक में लिये गये निर्णयों को जल्द धरातल पर लागू करने की बात कही गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल सके. मौके पर बीसीओ, सांख्यिकी पर्यवेक्षक, तकनीकी प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >