Giridih News :तबीयत बिगड़ने से बीसीसीएल कर्मी की मौत

Giridih News :देवरी थानांतर्गत पूरनीगड़िया के पूरनाबथान निवासी एवं बीसीसीएल कर्मी बुद्धदेव सिंह उर्फ गुहन हाजरा (45) की मौत शुक्रवार को ड्यूटी से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

देवरी थानांतर्गत पूरनीगड़िया के पूरनाबथान निवासी एवं बीसीसीएल कर्मी बुद्धदेव सिंह उर्फ गुहन हाजरा (45) की मौत शुक्रवार को ड्यूटी से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी. घटना धनबाद के केंदुआ चौक के साउथ बलिहारी क्षेत्र की है. बताया जाता है कि बुद्धदेव सिंह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें रास्ते में चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >