Giridih News: लूटपाट गिरोह के सरगना को बेंगाबाद पुलिस ने भेजा जेल

Giridih News: विभिन्न स्थानों पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले सरगना राजा अंसारी को बेंगाबाद पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के डंडीयाडीह गांव स्थित उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके विरूद्ध बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 89/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

आरोप है कि राजा अंसारी ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2023 को एक फाईनांस कर्मी से बेंगाबाद के फिटकोरिया पंचायत के बहादुरपुर के पास हथियार के बल पर एक लाख 73 हजार रूपये, बाइक व उसका मोबाइल लूट लिया था. लूट के बाद मोबाइल व बाइक उसके सहयोगी ने रख लिया, जबकि लूट की राशि को तीनों ने आपस में बांट लिया था. घटना के बाद लूट में शामिल उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. राजा अंसारी पुलिस पकड़ से फरार चल रहा था. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी डा विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी घर आया है. इसके बाद बेंगाबाद पुलिस को गिरफ्तारी में भेजा गया. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >