जिले भर में अकीदत के साथ मनी बकरीद, गले मिल एक दूसरे को दी बधाई

सोमवार को जिले भर में अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनायी गयी. बकरीद को ले सोमवार की सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गयी.

मस्जिद व ईदगाहों में अदा की गयी ईद-उल-अजहा की नमाज, अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन व तरक्की की दुआ

गिरिडीह.

सोमवार को जिले भर में अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनायी गयी. बकरीद को ले सोमवार की सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गयी. इसके साथ ही अकीदतमंदों ने देश, समाज व क्षेत्र में अमन-चैन व मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी.

ईद-उल-अजहा को ले शहर की लाइन मस्जिद, स्टेशन रोड, कुरैशी मोहल्ला, भण्डारीडीह, बोड़ो, मोहनपुर, बरवाडीह, पचम्बा, बुढ़िया खाद, परातडीह, कोगड़ी, तेलोडीह समेत अन्य इलाकों के मस्जिद व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी. इस दौरान लोगों ने अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बकरीद को मस्जिद व ईदगाहों में मेले जैसा माहौल रहा. वहीं मुस्लिम बहुल इलाके में उत्साह का माहौल रहा.

शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस रही मुस्तैद

बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद दिखी. इस दौरान बरवाडीह में एसडीओ विसुप्ते श्रीकांत, एसडीपीओ विनोद रवानी, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, पचंबा के इंस्पेक्टत मंटु कुमार समेत दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए. इस क्रम में पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी.

गांडेय: अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज

गांडेय.

प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बकरीद की धूम रही. प्रखंड के महेशमुण्डा, बड़की टांड, पांडेयडीह, गांडेय, परमाडीह, फुलजोरी, घाटकुल, पहरीडीह, करमई, सलैया, फुलझरिया, ताराटांड, बरमसिया, गोराडीह, कोरिडीह समेत विभिन्न गांवों की मस्जिद व ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गयी. इधर बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले सीओ मनोज कुमार, गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह,अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेंद कुमार बिस्ट एवं तारा टांड थाना प्रभारी मुकेश पंडित दल बल के साथ इलाके में मुस्तैद रहे.

सोशल मीडिया पर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद का लगा तांता

सोमवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को ले सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मुबारकबाद देने का तांता लगा रहा. राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, प्रमुख राजकुमार पाठक, मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती मो.सईद, एआईएमआईएम के मो. इंतखाब, मुखिया मो.अकबर, अब्दुल हफीज, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बैठा समेत अन्य ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी है. साथ ही सभी से आपसी एकता व भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >