विधायक विनोद सिंह अस्वस्थ, सोशल मीडिया पर डाली सूचना

बगोदर : बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह अस्वस्थ हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. अपने फेसबुक वाॅल पर विधायक श्री सिंह ने लिखा है कि मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. अगली सूचना तक कृपया मुझसे मिलने घर न आयें. मोबाइल जिम्मेदार साथी उठाते रहेंगे. उनसे बात होती रहेगी. […]

बगोदर : बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह अस्वस्थ हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. अपने फेसबुक वाॅल पर विधायक श्री सिंह ने लिखा है कि मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. अगली सूचना तक कृपया मुझसे मिलने घर न आयें. मोबाइल जिम्मेदार साथी उठाते रहेंगे. उनसे बात होती रहेगी. कोई अति आवश्यक स्थिति हो तो नॉर्मल एसएमएस करें. साथ ही उन्होनें सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ग्राम-पंचायत के आधार पर बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों का शहर के आधार पर विस्तृत विवरण तैयार रखें, ताकि इस पर सरकार को डीबीटी के माध्यम राशि हेतु बाध्य किया जा सके. उन्हें भी एसएमएस के माध्यम से ग्राम-पंचायत के आधार पर सिर्फ कुल संख्या भेज सकते हैं. श्री सिंह ने बातचीत के क्रम में बताया कि उन्हें हल्का बुखार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >