बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, पहुंचा शव

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अल्पीटो के जीवलाल साव (58) की मुंबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. बता दें कि जीवलाल 30 सालों से मुंबई में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे.

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अल्पीटो के जीवलाल साव (58) की मुंबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. बता दें कि जीवलाल 30 सालों से मुंबई में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे. रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई. प्रवासी मजदूर की मौत की सूचना वहां पर रह रहे स्थानीय लोगों ने परिजनों को मामले की दी. सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सोमवार की दोपहर को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा. शव पहुंचने की सूचना पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद की जायेगी. मौके पर मुखिया भुनेश्वर यादव, पंसस भीखन रविदास, छोटेलाल साव, नागो पासवान, भीम यादव, रमेश पंडित, राकेश यादव, रमेश यादव, इंद्रमणि गोप, सीताराम पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >