Giridih News :नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी व उसका साथी पकड़ाया

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास गुरुवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी और उसे बचाने आया एक युवक पकड़ा गये. वहीं, एक युवक भाग गया. दोनों दोनों युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी व उसका साथी पकड़ाया

निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास गुरुवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी युवक और उसे बचाने आया एक युवक पकड़े गये. वहीं, एक युवक भाग गया. आरोपी को छुड़ाने उसके दो साथी तलवार लेकर पहुंचे थे. दोनों दोनों युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. नाबालिग ने तीन युवकों को आरोपित किया है. नाबालिग ने कहा है कि वह गुरुवार को परीक्षा देने धनबाद गयी थी. परीक्षा देकर वह पारसनाथ स्टेशन पर शाम लगभग पांच बजे उतरी. स्टेशन से वह इसरी बाजार चौक पैदल पहुंची. इसी दौरान लक्ष्मणटुंडा निवासी नौसाद अंसारी ने उसे देखा और कहा कि उसे गांव पहुंचा देगा. वह उसकी बाइक पर बैठ गयी. वह बाइक लेकर आगे बढ़ाने लगा, तो उसका विरोध किया. उसने कहा कि बगल की दुकान से सामान लेकर चलते हैं. इसके बाद वह तेजी से मोटरसाइकिल चलाने लगा. वह कुछ समझती, इसके पहले चकरबरई के रास्ते पर प्रतापपुर खदान के पास एक झोपड़ीनुमा मकान में मुझे धक्का मारते हुए जबरदस्ती अंदर घुसा दिया और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा.

तलवार लेकर पहुंचे उसके

सहयोगी

शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गये और दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे. ग्रामीणों का शोर शराबा सुनकर नौशाद ने अपने दो सहयोगियों बड़कीटांड़ निवासी युस्ताब अंसारी और निजाम अंसारी को फोन करके बुला लिया. दोनों तलवार एवं खंजर लेकर आये और ग्रामीणों को गाली देने लगे. दोनों तलवार और खंजर भांजने लगे. ग्रामीणों ने नौशाद अंसारी और युस्ताब को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि नाबालिग की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. नौशाद और युस्ताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >