प्रवासी मजदूरों को आज से भेजी जायेगी सहायता राशि : विधायक

बेंगाबाद : गांडेय विधायक डाॅ सरफराज अहमद ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम ने विशेष एप के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध करायी है ताकि समय पर उनकी मदद की जा सके. विधायक डॉ सरफराज मंगलवार को बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण […]

बेंगाबाद : गांडेय विधायक डाॅ सरफराज अहमद ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम ने विशेष एप के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध करायी है ताकि समय पर उनकी मदद की जा सके. विधायक डॉ सरफराज मंगलवार को बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एप में आये आवेदन की वैरिफिकेशन के बाद बुधवार से सहायता राशि भेजी जायेगी.

विधायक ने आज छोटकी खरगडीहा, मुंडराडीह, देवाटांड़, दुबेडीह, रघैयडीह, गणेशडीह, हरिनवाटांड़, चुंगलो समेत अन्य गांवों का दौरा कर लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की. उन्होंने गरीबों के बीच अनाज और मास्क भी बांटे. मौके पर मो. जैनूल अंसारी, हसनैन आलम, रज्जाक अंसारी, हारूण रसीद, मुबारक अंसारी, अंजुमन अंसारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >