Giridih News :1986 बैच के छात्रों के शिविर में 167 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग वितरित

Giridih News: बगोदर प्रखंड के हरिहरधाम विवाह भवन में 1986 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों के तीन दिवसीयनिःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ. शिविर के अंतिम दिन कुल 167 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया.

बगोदर प्रखंड के हरिहरधाम विवाह भवन में 1986 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों के तीन दिवसीयनिःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ. शिविर के अंतिम दिन कुल 167 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया. 35 को वैशाखी, 50 को कृत्रिम पैर, 20 को श्रवण यंत्र समेत अन्य यंत्रों का वितरण किया गया. तीन दिनों में पांच सौ लोगों की जांच की गयी. कृत्रिम अंग मिलने पर दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर की.

पांच वर्षों से हो रहा आयोजन

पूर्ववर्ती छात्र शंकर दयाल ने बताया कि हाइस्कूल के 1986 बैच के पुराने सहपाठी पिछले पांच वर्षों से सालों से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाये जा रहे हैं. इसमें सरकारी सहयोग नहीं लिया जाता है. वे लोग अपने स्तर से इसका आयोजन करते हैं. मौके पर डॉ नागेश्वर प्रसाद, अंजलि कुमारी, अमित तिवारी, रंजीत कुमार मौजूद थे. वहीं, 1986 बैच के छात्र संजय सिंह, संजय कुमार, अरुण कुमार, शंभु मिश्रा, राकेश कुमार, शंकर दयाल, शंकर लाल, मीनु, मुन्ना कुमार, खालिद अंसारी, विजय कुमार, महेंद्र प्रसाद, मुनीलाल प्रसाद, सुरेश कुमारी, भुवनेश्वरी कुमारी आदि मौोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >