असामाजिक तत्वों में दुकान में लगायी आग, 50 हजार की संपत्ति जली

सरिया थाना क्षेत्र की मोकामो पंचायत अंतर्गत खेसकरी यात्री शेड स्थित एक दुकान में असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात आग लगा दी.

सरिया. सरिया थाना क्षेत्र की मोकामो पंचायत अंतर्गत खेसकरी यात्री शेड स्थित एक दुकान में असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात आग लगा दी. इसके कारण दुकान में खाने-पीने सहित अन्य सामान जलकर राख हो गयी. भुक्तभोगी दुलारचंद महतो के मुताबिक लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. उसने सरिया थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि बुधवार की रात लगभग 11-12 बजे किसी ने उसे बताया कि उसके होटल में आग लगा दी. जब-तक परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचते, तब तक लोग वहां पहुंचे तो देखा की उनकी दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी. दुकान में रखा हुआ सारा समान भी जलकर राख हो गया था. उसने बताया कि वर्ष 2022 में भी असामाजिक तत्वों ने उसकी दुकान में आग लगी दी थी. इसमें उसे काफी नुकसान हुआ था. इसकी लिखित सूचना अधिकारियों को दी गयी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ गयी है. बताया कि इसी दुकान से वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >