Giridih News :नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Giridih News :नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के तहत गिरिडीह के टावर चौक समेत जिला परिषद चौक, मकतपुर चौक और दरबान चौक इलाके में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान सजाने वाले ठेला-खोमचा को हटाया गया.

इस दौरान कई दुकानदारों के चालान भी काटे गये. अभियान के क्रम में सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर भी कार्रवाई की गयी. ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया. अधिकारियों ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है.

चिह्नित स्थान पर लगायें

ठेला-खोमचा

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन लाख समझाने के बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे ठेला और अस्थायी दुकानें सजा देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. निगम की ओर से ऐसे लोगों से अपील की गयी है कि वे केवल चिह्नित स्थानों पर ही दुकानें लगायें. अभियान में कुणाल सिंह, शिवन कुमार, कुमार कौशिक, प्रशांत प्रभाकर, अमित कुमार, रवि वर्मा समेत नगर निगम के कई कर्मी और यातायात पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >