Giridih News :सरिया में जगह-जगह हुई अनंत चतुर्दशी पूजा

Giridih News : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाने वाला अनंत चतुर्दशी पूजा को लेकर सरिया स्थित विष्णु मंदिरों सहित लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा की. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति को लेकर भगवान श्री विष्णु की पूजा कर लोगों ने 14 गठन वाली डोर धारण किया.

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाने वाला अनंत चतुर्दशी पूजा को लेकर सरिया स्थित विष्णु मंदिरों सहित लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा की. सुख-सौभाग्य की प्राप्ति को लेकर भगवान श्री विष्णु की पूजा कर लोगों ने 14 गठन वाली डोरी को धारण किया. मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा कर 14 गांठ वाली अनंत सूत्र धारण करने से व्यक्ति को हर तरह की मुसीबत से रक्षा होती है.

इन मंदिरों में उमड़े

श्रद्धालु

इसे लेकर शनिवार की सुबह सरिया स्थित श्री विष्णु मंदिर, राधाकृष्ण (पंजाबी) मंदिर, ठाकुरबाड़ी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, आनंद भवन आश्रम, दयाल आश्रम साहित्य मंदिरों तथा घरों में लोगों ने पूजा की. अनंत भगवान की कथा सुनकर विधिवत ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया. अनंत सूत्र पुरुष अपनी दाहिनी भुजा तथा स्त्रियां बाई भुजा में बांधे. बताया जाता है कि महाभारत काल में पांडवों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के उपदेश देने पर संकट से रक्षा के लिए अनंत भगवान की पूजा की गयी थी. तब से मान्यता के अनुसार लोग परंपरा के अनुसार अनंत भगवान की पूजा करते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >