Giridih News :बच्चा चोरी के आरोप में वृद्ध महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 अंतर्गत मोहलीचुआं में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा.

सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची, तो लोगों ने महिला को उसके हवाले कर दिया. लोगों का आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे वृद्ध महिला मोहल्ले में घूम रही थी. इस दौरान उसने एक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश की.

शक होने पर महिलाओं ने मचाया शोर

शक होने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और महिला को पकड़ लिया. बच्चा सकुशल है और परिजनों को सौंप दिया गया है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है. वह कहां की रहनेवाली है और बच्चे को क्यों ले जा रही थी, इसकी जांच चल रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >