Giridih News: डुमरी में छठ को लेकर उत्साह का माहौल

Giridih News: डुमरी स्थित सूर्य, दुर्गा, शनि व शिव-पार्वती मंदिर में भी आकर्ष लाइटिंग की गई है. शाम ढलते ही मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़कों तक का इलाका जगमगाने लगता है. श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचकर दीप जलाते और पूजा की तैयारी करते दिख रहे हैं.

छठ पूजा को लेकर डुमरी प्रखंड में उत्साह का माहौल है. नदी घाटों, सड़कों और मंदिरों में तैयारी अंतिम चरण फर है. श्रद्धालु और स्थानीय समितियां अपने-अपने स्तर से जुटी हुई हैं. डुमरी और इसरी बाजार के चौक-चौराहे पर छठ पूजा समिति आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की है. रंग-बिरंगी लाइट से पूरा चौराहा रोशनी में नहाया हुआ नजर आ रहा है. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार साज सज्जा में आधुनिक एलइडी लाइट्स का प्रयोग किया गया है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ गयी है. इसके साथ ही डुमरी स्थित सूर्य, दुर्गा, शनि व शिव-पार्वती मंदिर में भी आकर्ष लाइटिंग की गई है. शाम ढलते ही मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़कों तक का इलाका जगमगाने लगता है. श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचकर दीप जलाते और पूजा की तैयारी करते दिख रहे हैं.

नवभारत संघ इसरी बाजार बनवा रहा है भव्य पंडाल

नवभारत संघ इसरी बाजार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य पंडाल बनवा रहा है. इसे देखने आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. पंडाल की सज्जा पारंपरिक कला व आधुनिक रोशनी का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है. संघ के सदस्यों ने बताया कि छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध किये जा रहे हैं, ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व स्वच्छता को ले विशेष निर्देश जारी किया है. पुलिस बल को तैनात कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जायेगा. छठ पूजा समिति व नवभारत संघ ने ही क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की है. प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और पर्व को मिल जुलकर मनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >