Giridih News :जमुआ के 13 पंचायतों में गठित किये जायेंगे अतिरिक्त 29 वार्ड

Giridih News :मतदाताओं को सुगम मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए 42 पंचायतों वाले जमुआ प्रखंड की 13 पंचायतों में अतिरिक्त 29 वार्ड गठित किये जायेंगे. बीडीओ के अनुसार जिला को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गयी है.

मतदाताओं को सुगम मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए 42 पंचायतों वाले जमुआ प्रखंड की 13 पंचायतों में अतिरिक्त 29 वार्ड गठित किये जायेंगे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांडेयडीह, चुंगलखार, चुंगलो, तारा, लताकी, नवडीहा, नावाडीह, बेरहाबाद आदि पंचायतों में अतिरिक्त वार्ड गठित किये जायेंगे. मतदाता आसानी से मतदान केंद्र तक पंहुच सकें और मतदान के लिए उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करना पड़े, इसलिए विभाग अतिरिक्त मतदान केंद्र गठित करने का प्रस्ताव लाया है. सूत्र बताते हैं कि आगामी पंचायत चुनाव से पूर्व कई पंचायत पुनर्गठित किये जा सकते हैं. बीडीओ अमल जी ने बताया कि पूर्व में पांच हजार की आबादी को मानक मानकर पंचायत गठित की गयी थी. अब कई पंचायतों की आबादी बढ़ी है. इसलिए नये पंचायत सृजन पर विभाग ने विचार कर जिले को रिपोर्ट भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >