Giridih News :अमीन पर राशन उठाने का आरोप, एजीएम से शिकायत

Giridih News :बेंगाबाद अंचल में अनुबंध पर कार्यरत अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा के राशन कार्ड से वर्षों से अनाज उठाव पर सवाल उठने लगे हैं. इस बाबत मधवाडीह के मुखिया मो सदिक अंसारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

एमओ के नाम एजीएम को सौंपे आवेदन के अनुसार कर्णपुरा पंचायत के बारासोली निवासी अर्जुन प्रसाद वर्मा अंचल विभाग बेंगाबाद में अनुबंध पर बतौर अमीन कार्यरत है. उसका एक पुत्र गांडेय में अमीन है. घर में तमाम सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद पीएच कार्ड का लाभ उठा रहे हैं. कहा है कि सुखी-संपन्न होने के बाद भी गरीब दिखाकर राशन कार्ड के जरिये अनाज उठाव करना गंभीर मामला है. ऐसे में एमओ को आवेदन देकर जांच-पड़ताल कर कार्ड को निरस्त करने और उठाव किये गये अनाज के बदले जुर्माना वसूलने की मांग की है. कहा है ऐसा नहीं होने पर वरीय अधिकारियों के पास एमओ की शिकायत की जायेगी. इधर, शिकायत मिलने के बाद प्रखंड आपूर्ति कार्यालय जांच-पड़ताल में जुट गया है. एमओ नयन शेखर ने आवेदन मिलने की पुष्टि की तथा कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

क्या है पीएचएच कार्ड

पीएच कार्ड प्रायरिटी हाउसहोल्ड – प्राथमिकता प्राप्त परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को जारी किया जाता है. इसमें प्रति सदस्य हर महीने पांच किलो राशन (गेहूं/चावल) बहुत कम कीमत पर दिया जाता है. यह मुख्य रूप से गरीब और पात्र परिवारों के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >