इनमें दो मामले पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक से तथा एक मामला बक्शीडीह से संबंधित था. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए आपसी सहमति के आधार पर विवाद सुलझाने का प्रयास किया. सभी मामलों में सहमति बन सकी. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जमीन विवाद के नाम पर किसी भी पक्ष द्वारा स्थल पर जाकर गाली-गलौज, दबाव बनाना या गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीओ जितेंद्र प्रसाद ने कहाम जमीन खरीदने से पहले अनिवार्य रूप से खतियान की जांच करें.
कुल कीमत का 10-15 फीसदी ही करें भुगतान
यदि खरीदने का मन बन भी जाये, तो शुरुआती चरण में जमीन की कुल कीमत का केवल 10 से 15 प्रतिशत ही भुगतान करें. जमीन लेने के तुरंत बाद चहारदीवारी या कोई प्रारंभिक कार्य अवश्य करायें, ताकि यदि कोई विवाद हो, तो वह शुरुआती स्तर पर ही सामने आ जाये और उसका समाधान जल्दी निकल सके. देरी होने पर विवाद और जटिल हो जाता है. खरीदार के साथ स्पष्ट एग्रीमेंट करें और उसमें यह शर्त शामिल करें कि यदि काम के दौरान किसी तरह का विवाद उत्पन्न होता है, तो भुगतान की गयी राशि सूद सहित वापस ली जायेगी. मौके पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार व राजस्व कर्मचारी शंभु कुमार उपस्थित रहे.
