Giriidh News :रामनवमी में दुरुस्त रहेगी सभी व्यवस्था : सुदिव्य कुमार

Giriidh News :रामनवमी को लेकर नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को परिसदन में अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की. इस बैठक में जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे.

मंत्री श्री सोनू ने उपस्थित सभी अखाड़ा समितियों के सदस्यों से उनका मंतव्य लिया. अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने समस्याओं का उल्लेख करते हुए समाधान की मांग की. इस दौरान प्रकाश व्यवस्था की कमी का जिक्र किया गया. कई स्थानों में फैली गंदगी के बारे में जानकारी दी गयी. कुछ अखाड़ा समितियों ने टैंकर से पानी की आपूर्ति करने, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती, नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी. इस पर मंत्री ने कहा कि रामनवमी में तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी. इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये. रामनवमी से पहले तमाम समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया गया.

निर्धारित रूट पर निकालें जुलूस

मंत्री ने सभी अखाड़ा समितियों को निर्धारित रूट से ही जुलूस और अखाड़ा निकालने की बात कही. मंत्री ने कहा कि रामनवमी में प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटरों की सुविधा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने नगर निगम के उप नगर आयुक्त को प्रमुख मार्गों में अधिक क्षमता वाले जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कहा कि रामनवमी में प्रकाश व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी. स्ट्रीट लाइट को भी ठीक करने की बात कही. पेयजलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार टैंकर से पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई बेहतर करने की बात कही, ताकि अखाड़ा समितियों और पूजा-अर्चना करने के लिए जाने वाली मां-बहनों को किसी तरह का कोई दिक्कत ना हो.

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, कौसर अली, बीडीओ गणेश रजक, नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक हांसदा, वार्ड पार्षद रंजीत यादव, अशोक राम, हबलू गुप्ता, मुखिया शिवनाथ साव, जीवन दास, राजेंद्र यादव, पवन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >