Giridih News :विष्णुगढ़ की निर्भया के साथ घटित घटना के विरोध में आजसू पार्टी का कैंडल मार्च

Giridih News :हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग बच्ची की हत्या के विरोध में बुधवार को गिरिडीह में आजसू पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

कैंडल मार्च झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा. मार्च में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हुए. टावर चौक पहुंचकर मृत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस मौके पर आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चाहे दोषी कोई भी हो, उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.

दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

आजसू महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, कनक सिंह,अक्षय यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >