Giridih News :बच्चों में डिजिटल शिक्षा बढ़ाना ई शिक्षा महोत्सव का उद्देश्य

Giridih News :बच्चों में डिजिटल शिक्षा बढ़ाना ई शिक्षा महोत्सव का उद्देश्य

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बुधवार को ई शिक्षा महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया कि इसका उद्देश्य बच्चों में डिजिटल शिक्षा, तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता बढ़ाना है. गिरिडीह जिले में स्कूल और प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की जिलास्तर पर प्रतियोगिता चल रही है. गिरिडीह में दो केंद्र सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय व स्कूल आफ एक्सीलेंस हाइस्कूल पचंबा बनाये गये हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग की जरूरतों के लिए तैयार करना और उनकी तकनीकी दक्षता व प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है. इस महोत्सव के का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना, छात्रों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना और दूसरों से सीखने का अवसर प्रदान करना है.

दो चरणों में हो रही प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता दो चरणों में हो रही है. इसमें जिलास्तर और राज्यस्तर की प्रतियोगिता शामिल है. जिलास्तर पर कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों का मॉक टेस्ट लिया जा रहा है. प्रत्येक जिले जिले से चार बच्चों (दो लड़के और दो लड़कियों) का चयन किया जायेगा. राज्यस्तर पर चुने गए छात्रों को मॉक और एक प्रैक्टिकल या लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके आधार पर अंतिम रूप से विजेताओं का चयन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >